Categories: UP

दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा की दी गयी जानकारी

गौरव जैन

रामपुर जनपद के एसपी शिवहरी मीना, पुलिस अधीक्षक रामपुर के आदेषानुसार आज दिनांक 06-02-2019 को श्री सुमित कुमार, प्रभारी यातायात पुलिस रामपुर द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। शाम को शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें तीन सवारी मोटरसाइकिल सवार का ई चालान काटा गया और बिना हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाने वालों को हेलमेट पहनने की हिदायद दी गयी इस मौके सीओ सिटी ओ पी आर्य , इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार सिंह , चौकी इंचार्ज इसरार आदि मौजूद रहे ।

aftab farooqui

Recent Posts