फ़ारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। मंगलवार को एसडीएम एस सुधाकरन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों की 36 शिकायतें आईं।
जिसमें से एक शिकायत का ही मौके से निस्तारण किया गया।
एसडीएम एस सुधाकरन की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 25, पुलिस की चार, विकास विभाग की चार, विद्युत विभाग की एक, नगर पालिका की एक शिकायतों सहित कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से राजस्व विभाग की एक शिकायत का मौके से ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में तहसीलदार अनिल कुमार यादव, बीडीओ विनय कुमार, खंड शिक्षाधिकारी ओंकार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार यादव, संपूर्णानगर कोतवाल आदर्श कुमार सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में नशे का कारोबार बढ़ने को लेकर एसपी को संबोधित एक पत्र सपा नेता अताउर रहमान ने दिया। जिसमें नशे का कारोबार रोकने को लेकर एसपी से मामले का संज्ञान लेने की बात कही
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…