अंजनी राय
चुनावों के दौरान ‘भारी रकम’ के इस्तेमाल में कटौती किए जाने पर चुनाव आयोग समय-समय पर दिशानिर्देश जारी करता रहता है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनावों में बढ़ते धन के इस्तेमाल पर चिंता जताई है। उन्होंने सोमवार को कहा कि चुनावी खर्च में कटौती किए जाने की जरूरत है।
इस दिशा में अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कदम उठाया है। पीएम मोदी और शाह ने पार्टी को एक हजार रुपए दान किए हैं और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी दान करने की अपील की है।
अपने वैचारिक मार्गदर्शक दीन दयाल उपाध्याय की 51वीं पुण्यतिथि के मौके पर पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ईमानदारी के रास्ते पर चलने के लिए भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘भारी भरकम रकम, बिल्डर्स, ठेकेदार और कालाधन’ के रूप में मिलने वाले दान से नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं से मिलने वाली आर्थिक मदद से चलनी चाहिए।
इस कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के फोन एप्प के जरिए पार्टी के लिए 1000 रुपए दान दिए और पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी फंड में दान देने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाद में ट्वीट किया, ‘मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप लोग पार्टी फंड में दान करें। नमो एप के जरिए दान दिया जा सकता है। मैंने भी पार्टी फंड में अपना योगदान दिया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…