Categories: Crime

नकाबपोश बदमाशो ने स्वर्ण व्यवसायी से बाईक व मोबाइल लूटा

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्र के मालीपुर- विशुनपुरा नहर मार्ग पर छितौना गांव के सामने सोमवार को सायंकाल करीब 7 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशो ने असलहा के बल पर आभूषण व्यवसायी की बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर निवासी जितेंद्र सोनी की नगरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा चट्टी पर आभूषण की दुकान है। जितेंद्र प्रतिदिन की तरह सोमवार को सायंकाल दुकान बंद करके बाइक यूपी 6० एक्स 2156 से घर जा रहा था।अभी वह मालीपुर-विशुनपुरा नहर मार्ग पर छितौना गांव के समीप ही पहुँचा था कि बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश उसे ओवरटेक करके रोक लिए तथा असलहा दिखाकर उसकी बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आभूषण व्यवसायी ने गस्त पर निकली डायल सौ पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही नगरा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मौका मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का पुलिस पता लगाने में विफल रही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts