अंजनी राय
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जिला चिकित्सालय प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस कार्यक्रम एवं संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने स्वयं एक खुराक दवा खाकर और कुछ लोगों को खिलाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने इन कार्यक्रमों को जन आंदोलन के रूप में लेने को कहा। इसमें बेसिक शिक्षा, नगर निकाय, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, आंगनबाड़ी विभाग के सहयोग से जिले को फाइलेरिया रोग से मुक्त कराना है।
इस कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया रोग से मुक्ति के लिए पूरे जनपद में आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और एनजीओ के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर उम्र के हिसाब से सदस्यों को एमडीए (डीईसी एवं एल्बेंडाजोल) की गोली खिलाई जाएगी। साथ ही संचारी रोग से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ उमापति द्विवेदी साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…