अंजनी राय
बलिया: पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को लेकर जनपद के लोग भी मर्माहत हैं। शोक सभा और दो मिनट के मौन के जरिए उन जवानों के आत्मा की शांति की कामना की जा रही है। लोगों के मन में सिर्फ उदासी ही नहीं, बल्कि इस कायराना हरकत के खिलाफ आक्रोश भी हैं। हर किसी का खून बदले की भावना को लेकर खौल रहा है।
कलेक्ट्रेट के जिलाधिकारी न्यायालय में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ विश्राम की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई।
सिटी मजिस्ट्रेट समेत समस्त कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख शहीद जवानों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन था। हर किसी के मन में उन जवानों के प्रति श्रद्धा और सम्मान साफ झलक रहा था। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, भूपेंद्र तिवारी, अश्विनी तिवारी, संजय भारती, हरिशंकर दूबे, सुमन्त सिंह, वीरेंद्र राम, रामानंद, छोटेलाल, अशोक सिंह समेत समस्त क्लेल्ट्रेट कर्मी थे।
उधर, नगर पालिका पालिका नगर पालिका पालिका कार्यालय में भी अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा एवं समस्त नपा कर्मियों ने दो मिनट का मौन मिनट का मौन रखा। साथ ही सभी ने आतंकियों के इस कुकृत्य की निंदा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…