अंजनी राय
बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष आवासीय विद्यालय में रविवार को सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने ब्रेल किट का वितरण किया। उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। हर दिव्यांग बच्चे के अंदर एक प्रतिभा छिपी हुई होती है। बस उसमें निखार लाने की जरूरत है।
सीडीओ ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। किचन में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बीएसए सन्तोष राय को निर्देशित किया। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने आगे भी इन बच्चों के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से सहयोग देते रहने की बात कही। बीएसए सन्तोष राय ने विद्यालय में दी जानी सुविधाओं के बारे में बताया और अध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…