अंजनी राय
बलिया: पुलवामा में जवानों के शहीद होने की घटना के बाद से पूरा देश शोकाकुल है। पाकिस्तान व उसके समर्थित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं। जनपद के कोने-कोने में पाकिस्तान के पुतले का दहन व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। वहीं पकड़ी थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी चंद्रमा पांडेय का 19 वर्षीय पुत्र विश्वजीत उर्फ संटी पांडेय ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के साथ ही आई लव यू पाकिस्तान लिखकर माहौल को और गर्म कर दिया है।
भावनाओं के ज्वार में बह रहे जनपदवासियों को जब इसकी खबर लगी तो उनका गुस्सा उबल पड़ा। पहले तो क्षेत्र के युवाओं ने कमेंट व फोन के माध्यम से पोस्ट डिलीट करने को कहा लेकिन उक्त युवक ने न सिर्फ उनकी बातों को नजर अंदाज किया बल्कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी करने लगा। उधर सैकड़ों युवाओं ने उक्त फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह मैसेज सोशल साइट पर वायरल होने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने पकड़ी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तत्परता दिखाते हुए युवक के घर पहुंच गई लेकिन मौका पाकर वह फरार हो गया। अमित की तहरीर पर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने उक्त युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…