उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में गम और गुस्सा कम होने का नाम नही ले रहा है। रविवार की शाम सर्व समाज की ओर से शहीद सैनिकों के सम्मान में विशाल कैंडिल मार्च नगर में निकाला गया। जिसमें क्षेत्र के हर दल पार्टी के लोग शामिल थे। सुरक्षा में उभांव थाने के कोतवाल राजेश कुमार सिंह सदल-बल साथ रहे। क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों के लोगों में पुतला दहन करने तथा श्रंद्धांजलि अर्पित करने का क्रम जारी है।
इस दौरान सभा में वक्ताओं ने आतंकियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के साथ ही पाकिस्तान को विश्व रंगमंच से अलग-थलग करने के लिए भारत सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उधर तेंदुआ ग्राम के पूर्व प्रधान राजू यादव के नेतृत्व में युवकों ने रैली निकाल गुस्से का इजहार किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के शाहपुर अफगा, अखोप, सरयां डिहुँ भगत आदि ग्रामों में युवाओं ने रैली निकाल पाकिस्तान के खिलाफ रोष ब्यक्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…