अंजनी राय
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सभी लघु व सीमांत कृषकों को दिया जाएगा। कोई भी पात्र इससे वंचित नहीं रहेगा। बशर्ते जिन किसानों ने जरूरी अभिलेख संग अपना फार्म अभी तक जमा नहीं किया है वे तत्काल अपने लेखपाल के माध्यम से तहसील पर जमा करा दें। बताया कि योजना अंतर्गत वर्ष में 6 हजार रुपये किसानों को दिया जाएगा, जिसकी दो हजार रुपये की पहली किस्त देने के लिए तेजी से कार्यवाही हो रही है।
डीएम खंगारौत ने बताया कि जिले में करीब 4 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें एक लाख किसानों की डाटा फीडिंग अभी तक हो चुकी है और सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों से अपील की गई है कि जितना जल्द हो सके बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर के साथ प्रारूप को भर कर कर कर लेखपाल के माध्यम से तहसील में जमा कर दें। आधार कार्ड नहीं होने की दशा में किसान पंजीकरण के समय मिला इनरोलमेंट नंबर भी दे सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…