अंजनी राय
सिकंदरपुर (बलिया) न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश पर सिकन्दरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पल्टूपुर ईसारपीथापट्टी गांव के 3 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के खारी गांव निवासी मुन्ना यादव पुत्र रामदीन यादव ने सीजीएम बलिया के यहां 156 (3) का परिवाद दाखिल कर अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि मेरे भाई संजय यादव की ससुराल सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के पलटूपुर ईसारपीथा पट्टी गांव में शिवमुनि यादव के घर थी वही मेरा भाई रहता था, पिछले वर्ष 22 अप्रैल 2018 को उसे खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई
बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस द्वारा केवल पोस्टमार्टम कराकर छोड़ दिया गया वहीं मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया जिसको गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने सिकन्दरपुर पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया था जिसके बाद पुलिस ने मृतका की पत्नी अनीता देवी पत्नी संजय यादव, शिवमुनि यादव पुत्र रघुपति यादव, सुरेन्द्र चौहान पुत्र राजकिशोर चौहान ग्राम पलटूपुर ईसारपीथापट्टी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…