Categories: BalliaUP

महिला शिक्षिका का निधन, शिक्षकों ने की शोक सभा

उमेश गुप्ता 

बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सीयर श्रीमती कैशरजहां (55) स0अ0 पत्नी नियाज अहमद का विगत् दिनों निधन हो जाने पर बीआरसी सीयर पर बुधवार की शाम एक शोक बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें शोक संबेदना ब्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

इस मौके पर प्रा0 शि0 संघ सीयर के अशोक कुमार यादव अध्यक्ष, अवधेश कुमार मंत्री, जू0हा0 स्कूल शिक्षक संघ के मंगला प्रसाद यादव अध्यक्ष, हरिमोहन सिंह मंत्री, देवेन्द्र वर्मा, शमीम अहमद, राजी कमाल पाशा, विनोद कुमार मौर्य, तारीक अहमद, मु0 खालिद, मु0 अयूब, इसरारुलहक, मीना देवी, अशोक कुमार यादव, रमेश चन्द, जितेन्द्र कुमार वर्मा, परशुराम यादव, नौशाद अहमद, सोहराब अहमद, राकेश यादव, जयप्रकाश यादव, हरिनाथ, रामचन्द्र, गनेश प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts