प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान और प्रांतीय सचिव बीना पटेल ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनावी एजेंडे का कोई वायदा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। अलबत्ता जीएसटी व नोटबंदी कर महंगाई बेतहाशा बढ़ा दी। बेरोजगारों की फौज बढ़ गई है। गंगा मइया और मैली हो गई। गौमाता भूख, प्यास से तड़पकर दम तोड़ रही है। किसान अपनी बर्बाद फसलों को देख आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ क्रूर व्यवहार हो रहा है। महिलाओं, बच्चियों के साथ अमानवीय घिनौने कृत्य हो रहे हैं। अपराधों का बोलबाला है। देश की जनता का ईवीएम से विश्वास उठ चुका है। एक स्वर से बैलेट पेपर द्वारा चुनाव कराए जाने की मांग हो रही है ंजनहित के ज्वलंत मुद्दों को लेकर 6 फरवरी को जिला कचहरी के बाहर पार्क में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद जिलातिधकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर मांगें पूरी करने की पुरजोर मांग की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…