प्रत्युष मिश्रा
बबेरू/बांदा। छत का जाल खोलकर युवक घर ग्रहस्थी की सामाग्री नीचे उतार रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने पर नीचे गिर पडा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी लाकर भर्ती कराया। डाक्टरों ने उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिसकी मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले मौत हो गई है।
बबेरू क्षेत्र के ग्राम गुरौली निवासी ललक बाबू मिश्रा शिक्षक का बेटा रामजी (18) श्री जेपी इंटर कालेज बबेरू का इंटरमीडिए का छात्र है। वह अपने घर की छत का जाल खोलकर घर ग्रहस्थी की सामाग्री को ऊपर चढा रहा था। अचानक पैर फिसल जाने पर वह नीचे गिर पडा और गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर घर परिवार में हडकंप मच गया। परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी लाकर भर्ती कराया। डाक्टरों ने उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां के डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन घायल के परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में जाम लगने की वजह से रास्ते में ही युवक ने दम तोड दिया। मौत की खबर से घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बहनों में तीसरे नंबर का इकलौता भाई था। मृतक की मां मीना देवी एवं बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…