प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। जिला चिकित्सालय चेतसिंह में चाहे जितनी बड़ी भी सुविधा क्यों न उपलब्ध कराई गई हो । लेकिन एक अनेस्थीसिया विशेषज्ञ के चलते ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों को उस वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब एनेस्थीसिया विशेषज्ञ अस्पताल में मौजूद नहीं रहता । न केवल मरीज को बिस्तर में लिटा कर ऑपरेशन में विलंब का सामना करना पड़ता है।
वही इस बदइंतजामी के चलते सर्जन को भी तकलीफों का सामना करना पड़ता है । देखा जाए तो अनेस्थिसीया विशेषज्ञ की कमी के चलते उधार के अनेस्थीसिया विशेषज्ञ की व्यवस्था ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों को ही करना पड़ता है । जिला अस्पताल में इस तरह की परेशानी कोई नई बात नहीं है ।आए दिन इस तरह की परेशानी के चलते ऑपरेशन करने वाले सर्जन को दो-चार ।होना पड़ता है । जिला अस्पताल के ओपीडी में हर रोज अन्य कई ऐसे मरीज पहुंचे हैं । जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत होती है । इसके अलावा नसबंदी, सड़क दुर्घटना, मोतियाबिंद के ऑपरेशन सहित महिलाओं को प्रसव के दौरान ऑपरेशन के लिए अनेस्थिसीया विशेषज्ञ की जरूरत होती है ।
ऐसे में जनपद के एकमात्र जिला चिकित्सालय में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का कोई पदस्थापना नहीं की गई है । इनके नहीं होने पर जिला अस्पताल के विशेषज्ञ ऑपरेशन के जरूरतों पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को उधार पर बुलाकर किसी तरह से ऑपरेशन करते हैं । इस तरह से जिले में अंनेस्थिसीया. विशेषज्ञ की कमी के चलते आपरेशन करने वाले चिकित्सकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…