प्रदीप दुबे विक्की
भदोही. उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के चेरापुर ग्राम सभा सारीपुर में क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों के बच्चों के परिजन आमने-सामने हो गये। तथा एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग कर दिये जाने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने असलहे को जब्त करते हुए असलहाधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबूसराय चेरापुर के सारीपुर गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में मारपीट हो गई। मारपीट करने वाले बच्चे आपस में पट्टीदार बताये गए हैं। बच्चों के आपस में मारपीट के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बच्चों के दोनो पक्षो के परिजन आमने-सामने हो गये। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को जब्त करते हुए असलहा लाइसेंस धारक कैलाश नाथ दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…