प्रदीप दुबे विक्की
भदोही. गोपीगंज थाना क्षेत्र के संसारापुर-बरकोट गांव में रविवार को सुबह 52वर्षीय महिला ने आग लगा लिया। गम्भीर रुप से जली महिला को जब तक परिवार के लोग अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी अश्विनी पांडेय की पत्नी बिंदु देवी घर मे उस समय आग लगा लिया जब परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे । आग लगा कर बदहवास हालत में बाहर निकली महिला को बचाने के लिए पति ने आग बुझाने का प्रयास किया जिससे मामूली रूप से वह भी झुलस गये । जल रही महिला को बचाने के लिए आग बुझा कर जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई । मृतक महिला पाच बच्चो की मा बताई गई उसकी श्रेया, पूजा, प्रिती तीन पुत्री और रिसभ और ध्रुव दो पुत्र है । घटना की जानकारी पर गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुच गयी । शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । महिला की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…