प्रदीप दुबे विक्की
औराइ, भदोही। थाना क्षेत्र के गोरीडीह गांव स्थित अब्दुल कलाम इंटरमीडिएट कॉलेज के बगल ब्रह्मा बाबा के निकट चक्रोड के किनारे खेत में एक गाय गिर गई। जिसे निकालने के लिए सैकड़ों लोग हाथ बढ़ाएं लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद घटना की जानकारी 100 पुलिस व फायर ब्रिगेड औराई को दी गई । फायर ब्रिगेड औराई की ड्यूटी कुंभ मेले में लगने के कारण मौके पर पहुंचे ज्ञानपुर मुख्यालय के अग्निशमन दस्ते ने ग्राम प्रधान सुरेश सिंह व दिपक माहेश्वरी सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सहायता से गाय को आसानी से बाहर निकाल लिया । बताते चलें कि गांव के रास्ते पर चकरोड के किनारे एक अनुपयोगी कुआं है । जहां से ग्रामीणों का दिन-रात आना जाना लगा रहता है । जिसमें इसके पहले दो और जानवर भी इस कुएं में गिरने के चलते मौत हो चुकी है । कल शनिवार से ही यह गाय अनुपयोगी कुएं में गिर कर कराह रही थी।यह भी बता दें कि सुरेंद्र मिश्रा नामक व्यक्ति के खेतं में बने इस पुराने और जर्जर कुएं में लगातार घट रही घटनाओं के मद्देनजर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उसे तत्काल ढकने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…