प्रदीप दूबे “विक्की”
औराई, भदोही। माघ माह की मौनी अमावस्या पर पतित पावनी माँ गंगा पचेवरा व भोगाँव के तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारो लोगों ने देर रात से ही शुभ मुहर्त में गंगा में पुण्य की डुबकी लगनी शुरू कर दी थी। माघ माह में बने विलक्षण संयोग से यह स्नान और भी ज़्यादा कल्याणकारी हो गया। इस बार माघ माह में सोमवती और मौनी अमावस्या एक ही दिन ही पड़ी है। गंगा के तट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने खुले दिल से दान भी किया।
प्रयागराज की ही तरह भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के पचेवरा व भोगाँव मे माँ गंगा के उत्तर वाहिनी तट पर सदा नीरा में श्रद्धालुओं ने आस्था और कल्याण की डुबकी लगाईं। सभी अपनी अपनी मनोकामनाओं के साथ साथ यहां डुबकी लगाने पहुंचे थे। देर रात से ही आस्थावान इस पर्व पर सदा नीरा में शुभ मुहर्त के बाद से डुबकी लगा रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…