तारिक खान
औराई, भदोही। रविवार को देर रात लगभग 11:00 बजे भदोही कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा चौराहे के समीप दबंग बदमाशों ने एक पत्रकार को मारपीट कर घायल कर दिया। पत्रकार घटना की तहरीर लेकर कोतवाली भदोही पहुचा,जहां पुलिस मामले की जांच करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के संवाददाता प्रदीप दुबे रविवार को देर रात अपने निजी व्यवसाय से कार्पेट लेने के लिए भदोही पटौदिया कारपेट कंपनी गए हुए थे। वापस लौटते समय रजपुरा चौराहे के समीप पिकअप को रोककर दबंगों ने जान से मार डालने की धमकी देते हुए अभद्रता कर मारपीट भी की ।भुक्तभोगी पत्रकार के अनुसार वह माल लेकर औराई के पटौदिया कारपेट कंपनी से औराई थाना अंतर्गत स्थित घोसिया बाजार के छाबड़ा ट्रांसपोर्ट कंपनी को जा रहा थे। वह जैसे ही रजपुरा चौराहे के समीप को के तीन अज्ञात बदमाशों ने कारपेट लदी उनकी पीकप वाहन को रोक लिया और छाबड़ा कंपनी में कार्यरत रिंकू पांडे के खोजबीन के साथ ही नाम और पता पूछने लगे ।असमर्थता जताने पर अभद्रता करते हुए मेरे संग मारपीट भी की व पास मे मौजूद 20000 रुपया छीन कर फरार हो गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…