Categories: BiharCrime

गिरफ्तार हुआ जो खुद को बताता है मोदी का भक्त, कर रहा था प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील टिपण्णी

अनिल कुमार

नई दिल्ली : खुद को मोदी का भक्त कहता है वह। भले भाजपा का कोई कार्यकर्ता भी नही है और न ही भाजपा उसको जानती पहचानती है। मगर खुद को मोदी का भक्त कहने वाले योगी सूरजनाथ ने प्रियंका गांधी की तस्वीरो को छेडछाड करके उसको ट्वीटर पर पोस्ट किया था, मामला दर्ज होने के बाद आज बिहार पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले उसे ट्विटर पर पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी करने वाले गिरफ्तार शख्स का नाम योगी सूरजनाथ है, जो सोशल मीडिया पर खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘भक्त’ बताता है। वह शहर के बिनोदपुर इलाके का रहने वाला है।

बताया जाता है कि वह ट्विटर पर ‘भाजपा के मिशन 2019′ का उत्साही फॉलोअर है। हालांकि, भाजपा के जिला इकाई प्रमुख मनोज राय ने कहा कि इस व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि राज्य के साइबर अपराध अनुसंधान विभाग को सूरजनाथ के 30 जनवरी के ट्वीट के बारे में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उसके खिलाफ यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सैय्यद ने दी थी। गौरतलब है कि प्रियंका को हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts