साभार - लोकसभा टीवी
तारिक आज़मी
नई दिल्ली। चुनावी समर की गर्मी के दौरान इस गर्मी से राहत के नाम पर मोदी सरकार का आखरी बजट आज वित्त मंत्री की अनुपस्थिति में पियूष गोयल ने सांसदो के सामने संसद में पढ़ा। इस बजट में ख़ास तौर पर पियूष गोयल द्वारा सरकार के पिछले पांच सालो के कामो पर लगातार नज़र दौड़ाई गई। परम्पराओं के अनुरोप ही मोदी सरकार ने इस वर्ष का आम चुनाव से पहले आज अंतरिम बजट पेश कर दिया है।
बजट पेश करते हुवे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़कर रख दी। करेगी। उन्होंने बजट को पढ़़ते हुए कहा कि किसानों आय में बढ़ी है। वित्तीय घाटे पर लगाम लगाई है। राज्यों को ज्यादा पैसे गए। पीयूष गोयल ने कहा कि बहुत तेजी से बैंकिंग में सुधार हुआ है और बीते 5 सालों में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आया है। बैकों के एनपीए की बात करते हुए कहा कि 3 लाख करोड़ के एनपीए की वापसी हुई है। बड़े कारोबारियों पर कर्ज वापस देने का दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आरईआरए से रियल एस्टेट में पारदर्शिता आई है।
आर्थिक आरक्षण पर बात करते हुए कहा गोयल ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। इसके लिए 10 फीसदी आरक्षण गरीबों के लिए निश्चित किया गया है। वहीं आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक लगभग 10 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है। इसके साथ ही गोयल ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में 6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन मुफ्त दिए गए हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि छोटे किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रति वर्ष की मदद दी जाएगी। इसे सितंबर 2018 से लागू किया जाएगा। इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
वहीं वेतनभोगियों के लिए भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब ग्रैच्युटी भुगतान सीमा 10 लाख से 20 लाख रुपये की गई है। वहीं मजदूरों का बोनस भी बढ़ाकर 7 हजार रुपये कर दिया गया है और मजदूरों की आकष्मिक की मौत पर 6 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया गया है। ईपीएफओ की बीमा राशि 6 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 3 हजार रुपये कर दी गई है। 15 हजार सैलरी पाने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये की पेंशन देेने का भी प्रावधान भी किया गया। गोयल ने कहा कि देश में पहली बार रक्षा बजट तीन लाख करोड़ से पार गया है और जरूरत पड़ने पर और खर्च किया जाएगा। गडकरी के मंत्रालय की महत्वकांक्षी योजना का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि वाराणसी से बंगाल तक जलमार्ग की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश के ब्रॉडगेज नेटवर्क में सभी मानव रहित फाटक खत्म कर दिए गए हैं और देश में हवाई अड्डों की संख्या 100 के पार हो गई है और आम आदमी हवाई सफर कर रहा है। उन्होंने कहा कि 5 साल में 34 करोड़ जनधन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि 12 लाख करोड़ का टैक्स जमा किया गया है और रिटर्न फाइल करने वालों की तादात बढ़ी है। 9.85 करोड़ लोगों ने टैक्स भरा है। इसके साथ ही गोयल कहा कि घर खरीदने पर जीएसटी कम करने पर विचार किया जा रहा है। गोयल ने कहा कि अगले 8 साल में देश की अर्थव्यवस्था 10 ट्रिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि छोटे कारोबार में तीन महीने में एक ही जीएसटी रिटर्न देने का प्रावधान किया गया है।
बजट की मुख्य बिन्दु इस प्रकार है
इस दौरान पियूष गोयल ने सरकार के नाम के तारीफों का कसीदा भी पढ़ा। उन्होंने तारीफों के बीच जो कहा वह निम्न है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…