आदिल अहमद
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस के द्वारा सीबीआई से टकराव का मामला आज संसद तक पहुच गया। इस मामले में आज संसद में जमकर हंगामा हुआ और सरकार के तरफ से मोर्चा सँभालते हुवे राजनाथ सिंह ने यहाँ तक कहा कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सीबीआई को काम करने से रोका जा रहा है। इस दौरान संसद में टीएमसी सांसदों ने सीबीआई तोता है और चौकीदार चोर है का नारा भी लगाया। बताते चले कि कोलकाता में सीबीआई और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच हुए टकराव और उसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने पर वार-पलटवार का दौर जारी है। आज इस मामले की गूंज संसद में भी सुनाई दी।
उन्होंने कहा कि शारदा चिटफंड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच के आदेश के बाद ही कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर को भी कई बार समन भेजा गया था। कई बार समन भेजने पर जब वो पेश नहीं हुए तो उन पर कार्रवाई हुई। राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि इस मामले की जानकारी लगने के साथ ही मैंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को तलब कर हालात को हल करने के लिए तुरंत कार्रवाई के लिए कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…