अनिला आज़मी
नई दिल्ली: हवस के वहशी दरिंदो की दरिंदगी दिन ब दिन बढती जा रही है। मामल पश्चिमी दिल्ली के नारायणा क्षेत्र में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने पांच साल की एक बच्ची के साथ एक सार्वजनिक शौचालय में कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना छह फरवरी को हुई और सोमवार को नारायणा पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है। भारद्वाज ने बताया कि आरोपी ‘सुलभ शौचालय’ में सफाईकर्मी के तौर पर काम करता था।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्विटर पर इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘अब नारायणा में पांच साल की बच्ची के साथ 40 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने काफी तकलीफ झेली और उसके शरीर से काफी रक्तस्राव हुआ है। मैं बच्ची को देखने अस्पताल जा रही हूं। दिल्ली सच में विश्व की ‘रेप कैपिटल’ है। भगवान हमारी मदद करें।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…