Categories: Crime

घर मे घुस कर लेखपाल को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

आसिफ रिज़वी

मऊ। मऊ में आज एक लेखपाल को उसके आवास पर घुस कर बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार दिया। बदमाशो की गोली से घायल लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार मृतक धीरज सिंह शहर के निजामुद्दीनपुरा में लेखपाल के पद पर कार्यरत था। आज जब वह अपने आवास पर था तो अज्ञात बाइक सवार बदमाश उसके घर के अन्दर घुस आये और उसको गोली मार कर फरार हो गये। गोली लगने से लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली कांड की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी पहुचे और घटना की सुचना उच्चाधिकारियों को दिया। घटना की सुचना पाते ही घटनास्थल पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर पहुचे और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts