आफ़ताब फ़ारूक़ी
ईरानी जल सेना ने क़ादिर नामक पनडुब्बी से सफ़लतापूर्वक क्रूज़ मिसाइल फ़ायर करके, ईरान को दुनिया के उन गिने चुने देशों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है, जो समुद्र की गहराई से सतह पर मिसाइल फ़ायर करने की क्षमता रखते हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, रविवार को ईरानी सेना ने पहली बार समुद्र की गहराईयों से सतह पर एक लक्ष्य को निशाना बनाया।
रिपोर्ट के मुताबिक़, क़ादिर पनडुब्बी से फ़ायर किए गए क्रूज़ मिसाइल का दुश्मन के राडार पता नहीं लगा सकते
इसके अलावा, ईरान की दो अन्य पनडुब्बियां तारिक़ और फ़ातेह भी क्रूज़ मिसाइल फ़ायर करने में सक्षम हैं।
विलायत-97 नामक ईरानी जल सेना के वार्षिक युद्ध अभ्यास के तीसरे और अंतिम दिन क़ादिर पनडुब्बी से क्रूज़ मिसाइल फ़ायर करने का सफल परीक्षण किया गया।
हालिया वर्षों में ईरान की जल सेना ने रक्षा उपकरणों और हथियारों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है और अब वह दुनिया की प्रमुख शक्तिशाली सेनाओं में से एक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…