आदिल अहमद
अमेरिकी राष्ट्रपति के पूर्व सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका की ट्रम्प सरकार को गंभीर संकट स्थिति का सामना है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के पूर्व सलाहकार स्टीव बेनन का कहना है कि न्यूयॉर्क कोर्ट में राष्ट्रपति ट्रम्प के ख़िलाफ़ जांच के संभावित परिणामों के मद्देनज़र सरकार को बुरे दिनों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के ख़िलाफ़ जांच के परिणाम से डेमोक्रेट भी लाभ उठाने की कोशिश करेंगे और देश की स्थिति को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के पूर्व सलाहकार स्टीव बेनन ने दावा किया है कि डोनल्ड ट्रम्प, वर्ष 2020 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत प्राप्त करने में सफल हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति अभियान के दौरान रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच और फ़ेडरल ब्यूरो आफ़ इन्वेस्टीगेश्न एफ़बीआई के पूर्व प्रमुख राबर्ट मूलर की जांच का दायरा अब ट्रम्प के रिश्तेदारों तक फैल गया है। ज्ञात रहे कि रूस ने हमेशा इस बात से इंकार किया है कि उसका अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी तरह का हस्तक्षेप था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…