फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। नगर की माहौर वैश्य धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का पलिया विधानसभा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया विधायक रोमी साहनी उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने की।
भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुन्ता अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितना महिलाओं के लिए किया है उतना पूर्व की कोई सरकार नहीं कर पाई है। चाहे वो उज्जवला योजना हो, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना, या फिर सौभाग्य योजना यह योजनाएं कहीं न कहीं सीधे महिलाओं से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर स्तर पर महिलाओं को ध्यान रखते हुए ही योजनाएं बनाई है जिसका लाभ आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं को भी मिल रहा है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, अवध क्षेत्र की कोषाध्यक्ष आशा रस्तोगी, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, अवधक्षेत्र की कोषाध्यक्ष आशा रस्तोगी, जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह महामंत्री छवि मिश्रा ने भी संबोधित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कुन्ता अग्रवाल, सुधा सिंह, महामंत्री छवि मिश्रा, नगर महिलामोर्चा की अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष महिलामोर्चा मंजू श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा, बिन्दू सहित महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…