निघासन-खीरी। एसडीएम ने 10 माह पहले गांव सहतेपुरवा में बाघ के हमले से मरे कामता प्रसाद के परिवार वालों को दो लाख रुपये दिया है। एसडीएम केशवनाथ गुप्ता ने बताया कि बीते 13 अप्रैल को सहतेपुरवा निवासी 55 वर्षीय कामता प्रसाद खेत में घास लेने के लिए गया था। बंगलहा कुटी के पास बाघ ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। एसडीएम के प्रयासों से मंडी समिति की तरफ से एक लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये
की चेक उसकी पत्नी रामकली को दिया है। एसडीएम ने बताया कि उसे कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा।
निघासन-खीरी। दो मार्च को होने वाली बाइक रैली की रणनीति बनाने को लेकर सांसद अजय अजय मिश्र टेनी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टेनी उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को जिला सहकारी बैंक लखीमपुर में मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
मन की बात के जिला संयोजक डीएस मौर्य ने बताया कि इस दौरान लोगों से बातचीत करके विकास का खाका तैयार किया जाएगा और उसी को लोकसभा चुनाव के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। टेनी ने बताया 26 फरवरी को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, शौचालय आदि के लाभार्थियों से कमल कलश जलाकर अपने घर को लेकर जाएंगे। इस दौरान अरविंद सिंह संजय, प्रधानपति रामकुमार, प्रधान जगदीप सिंह जग्गा, नागेंद्र सिंह सेंगर, हरीश पांडे, केके तिवारी, रतीराम लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…