फारुख हुसैन
ईसानगर खीरी। तहसील धौंरहरा में नियुक्त एक लेखपाल का अजब गजब कारनामा प्रकाश में आया है जहां चंद सिक्को के लालच में आकर एक लेखपाल द्वारा फर्जी रास्ता राजस्व नक्शे पर दर्ज होने की बात बता कर एक गरीब परिवार की झोपड़ी उजड़वा कर रास्ता कायम करवा दिया जिससे गरीब परिवार बेघर हो गया। पीड़ित ने लेखपाल पर गुमराह करते हुए झोपड़ी उजाड़ने का आरोप लगाते हुए उप जिला अधिकारी धौंरहरा से न्याय की गुहार लगाई।
उक्त लेखपाल के कारनामे से जहां गरीब का आशियाना उजड़ गया वही लेखपाल के कारनामे ने लेखपालों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। पीड़ित द्वारा जब उक्त लेखपाल की की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी धौंरहरा आशीष कुमार मिश्रा से की गई तो मामले को गम्भीरता से लिया और मामले की जांच करते हुए लेखपाल के दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करने की बात कही। वही गरीब पीड़ित को न्याय दिलाने का अस्वासन दिया।
आशीष कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी तहसील धौंरहरा (खीरी) ने प्रकरण में कहा कि यदि लेखपाल ने ऐसा किया है तो मामले की जांच करवा कर दोषी पाए जाने पर आरोपी लेखपाल पर कार्यवाही की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…