screen shot of kumar vishwas tweet
आफताब फारुकी/ आदिल अहमद
नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमलो में शहीद हुवे सैनिको के अंतिम यात्रा में शामिल भाजपा के कुछ नेताओ की सोशल मीडिया पर तस्वीरे वायरल होने के बाद पार्टी को अच्छी खासी सोशल मीडिया पर फजीहत झेलनी पड़ रही है। इस कड़ी में कुछ नेताओ की शव यात्रा में शामिल होने पर तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और भाजपा को इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर काफी फजीहत भी झेलनी पड़ रही है।
इसी कड़ी में आज ऐसी तस्वीरों को देखकर कुमार विश्वास भड़क उठे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के ठहाके लगाने की तस्वीर वाली पोस्ट पर भड़ास निकाली। कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुवे लिखा है कि प्रधानमंत्री @narendramodi जी ! क्या ज़रूरी है कि ऐसे मंत्रीगण जांबाज़ शहीदों के शवों पर ठहाके लगाने के लिए भेजे ही जाएं ? आप इन नमूनों से कहिए अपने सरकारी बंगलों में मगन रहें, देश अपने शौर्य शहीदों का शोक स्वाभिमान के साथ स्वयं मना लेगा।
बताते चले कि मंत्री सत्यपाल सिंह मेरठ के शहीद अजय कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। इस दौरान वह बगल बैठे एक नेता के साथ ठहाके लगाते कैमरे में कैद हुए। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर केंद्रीय मंत्री को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। शहीद अजय कुमार के घर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी उस वक्त फजीहत झेलनी पड़ी, जब जूते पहनकर बैठने पर शहीद के परिवारवालों ने नाराजगी जाहिर की थी। बाद में बीजेपी के नेताओं को माफी भी मांगनी पड़ी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…