मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): नगर पंचायत के दुबारी मोड़ स्थित सुभागी देवी इंटर कालेज में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षिाओं में सफलता की मंगल कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। वहीं, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबन्धक डा. संजीव मल्ल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कक्षा नौ के छात्र छात्राओं ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों का एवं कक्षा 11 के बच्चों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर तथा उपहार भेंट करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की मंगल कामना की। कालेज के प्रबंधक डा संजीव मल्ल ने छात्र-छात्राओं की सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज का दौर प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर है ऐसे में मुकम्मल मेहनत की जरूरत है।
छात्र-छात्राएं अनुशासित रहते हुए राष्ट्र के विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करें।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मिश्र ने सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में कार्य कर अन्य ग्रामीण बच्चों के लिए रोल मॉडल बनने को प्रेरित करें। इस मौके पर विजय मल्ल, मतउल्लाह,लक्ष्मण चौहान, प्रियंबदा, प्रिन्स सैनी आदि शिक्षक शिक्षिका सहित छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…