Categories: MauUP

11 फरवरी को आयुष मेला का होगा आयोजन

कमलेश कुमार

अदरी(मऊ) कोपागंज ब्लॉक के आला हजरत गेट शहीद रोड़ अदरी नगर पंचायत में 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक वार्षिक आयुष मेला का आयोजन किया जाएगा। आयुष मेले में आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी पद्धति द्वारा निशुल्क उपचार किया जाएगा। इस शिविर के आयोजन से लोगों को होम्योपैथिक यूनानी के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। जिससे आसपास के लोगों को मुफ्त में होम्योपैथिक की दवाई दी जाएगी।

डॉक्टर ज्ञानप्रकास श्रीवास्तव, समसुद्दीन अंसारी, संजय कुमार चतुर्वेदी, अच्छेलाल आदि डॉक्टर मौजूद रहेगे। यह जानकारी डॉक्टर शमीम अहमद ने दी।

pnn24.in

Recent Posts