Categories: Crime

जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री प्रशांत गुप्ता को फोन पर मिली धमकी

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ):मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह के ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री प्रशांत गुप्ता को फोन पर मिली धमकी से भाजपा नेता ने मऊ शहर कोतवाली में लिखित तहरीर दिया ।

शनिवार की शाम करीब चार बजे दरगाह गांव के ग्राम प्रधान व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री प्रशांत गुप्ता ने भाजपा जिला के पार्टी मुख्यालय पर पार्टी के सगंठमक कार्य निपटा रहे थे कि उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक काल आया जिसमें काल करने वाला ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुये जान से मारने की धमकी दी गई । तथा यह भी कहा गया कि । जैसे तुम्हारे पिता को मारकर लाश गायब करा दिया गया । वैसे ही तुम्हारा भी लाश का पता नही चलेगा । इस डर व सहम से भाजपा नेता ने शहर कोतवाली में तहरीर दिया

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts