मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्यादपुर बाजार में शनिवार की शाम छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग की घटना के दूसरे दिन भी मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। बाजार खुली रही एवं बाजार में चहल पहल रही। उधर दोनों समुदायों के कुछ लोगों ने समझौता का असफल प्रयास किया।
इस मामले में पहाड़ीपुर निवासी भरत प्रजापति ने रामपुर निवासी मोहम्मद कैफ व अजमल निजाम, ढिलई फिरोजपुर निवासी अतीफ फहद उस्मानी एवं रामपुर निवासी अजमल निजाम ने अविनाश व रोहित समेत 10 अज्ञात पर छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा लिखवाया है। ढिलई फिरोजपुर के निवासी अतीफ उस्मानी ने भी रोहित, अविनाश व राका सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा लिखवाया है। उल्लेखनीय है कि मर्यादपुर बाजार में शनिवार की शाम कुछ युवकों ने छेड़खानी का आरोप लगा कर दो युवकों पर हमला कर दिया था। उनके बीच बचाव करने के लिए हमलावरों को भगाने के लिए फायरिंग कर दी। इससे मामला तूल पकड़ लिया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई एवं दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई।
साथ ही लोग छेड़खानी के आरोपियों को बचाने के चक्कर में फायर करने वालों पर टूट पड़े। दो समुदाय के बीच मामला होने के कारण कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया लेकिन समय रहते काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। बाजार में सन्नाटा छा गया एवं आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया गया। दोनों समुदाय के बीच अंदरूनी तनाव बना हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…