मनोज गोयल
रामपुर, 23 फरवरी, 2019: केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि कांग्रेस एवं उसके कुछ साथी “बयान बहादुरों की बकवास मंडली”, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर झूठ बोलने की प्रतिस्पर्धा कर रही है।
नकवी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर देश को गुमराह करने एवं सुरक्षा बलों के शौर्य-पराक्रम का अपमान करने की “हिस्ट्रीशीटर पार्टी” है। जब कारगिल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर किया था, तब भी ऐसे ही झूठे-बेबुनियाद सवाल मती सोनिया गाँधी ने उस समय उठाये थे; अब उनके पुत्र उसी “झूठ की विरासत” को आगे बढ़ा रहे हैं। नकवी ने कहा कि पहले कांग्रेस ने “सर्जिकल स्ट्राइक” पर सवाल उठाये थे और अब पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर विषय पर राजनीति कर रही है।
नकवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित सरकार है। राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। देश की सुरक्षा के खिलाफ हर शैतानी साजिश को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। देश की सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। आतंकवाद आज कश्मीर के कुछ हिस्सों में सिमट कर रह गया है। आतंकवाद के समर्थक आज हताश-निराश हैं। जो अलगाववादी पहले आतंकवादियों के समर्थन में आते थे, आज उन अलगाववादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश की सुरक्षा के लिए हर जरुरी कदम उठा रही है। मोदी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि आज पाकिस्तान विश्व भर में अलग-थलग पड़ गया है। पाकिस्तान हताश-निराश है। मोदी सरकार की कूटनीति एवं रणनीति के कारण “आतंकवाद के आकाओं” का पूरे विश्व ने “हुक्का-पानी बंद कर दिया है।”
नकवी ने आगे कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का “संकल्प पत्र” किसी भी पार्टी द्वारा करोड़ों लोगों की भागीदारी से बनाया जाने वाला पहला “संकल्प पत्र” होगा।भाजपा का यह “संकल्प पत्र”, “नए भारत”का संकल्प पत्र होगा, समाज के सभी तबकों के जीवन में परिवर्तन और खुशहाली का “ईमानदार लेखा जोखा और ब्लू प्रिंट” होगा। भाजपा के “संकल्प पत्र” को जनता के सुझाव से तैयार करने के लिए चलाये जा रहे “भारत के मन की बात, मोदी के साथ” कार्यक्रम को आम लोगों का जबरदस्त सहयोग मिल रहा है।
नकवी ने कहा कि “संकल्प पत्र” को तैयार करने के व्यापक अभियान हेतु लोगों के सुझावों को इकठ्ठा करने के लिए भाजपा ने सात माध्यमों से देश की लगभग 10 करोड़ जनता से सुझाव एकत्रित करने की अनूठी पहल शुरू की है। वेबसाईट, व्हाट्सअप, ई-मेल, मिस्ड कॉल, 300 से अधिक संकल्प रथ, सुझाव पेटियों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अर्थात् सात माध्यमों से भाजपा देश के लगभग 10 करोड़ लोगों से जन संपर्क कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता, 300 “संकल्प रथ”, लगभग 7700 सुझाव पेटियों के साथ देश के लगभग 4000 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों के सुझाव एकत्रित कर रहे हैं। नकवी ने रामपुर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये मेंथा और धान किसानों एवं व्यापारियों से भाजपा के “संकल्प पत्र” पर चर्चा की और उनके सुझाव लिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…