Categories: NationalPolitics

कभी भी प्रधान सेवक नही बनूँगी, जिस दिन मोदी जी राजनीती से सन्यास लेंगे उस दिन मैं भी ले लुंगी – स्मृति इरानी

आदिल अहमद

पुणे: केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा है कि वह उस दिन सन्यास ले लेंगी जिस दिन मोदी जी सन्यास ले लेंगे। स्मृति इरानी ‘वर्ड्स काउंट महोत्सव’ में एक परिचर्चा में उपस्थित थी। उनसे एक श्रोता ने उनसे पूछा कि वह कब ‘प्रधान सेवक बनेंगी। केंद्रीय मंत्री ने इस पर जवाब दिया,कभी नहीं, मैं राजनीति में बेहतरीन नेताओं के साथ काम करने के लिए आई हूं और इस मामले में मैं बेहद सौभाग्यशाली रही हूं कि मैंने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता के नेतृत्व में काम किया और अब मोदी जी के साथ काम कर रही हूं।

उन्होंने कहा, जिस दिन ‘प्रधान सेवक’ नरेंद्र मोदी राजनीति से संन्यास ले लेंगे, मैं भी भारतीय राजनीति को अलविदा कह दूंगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts