आदिल अहमद
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर जमकर पीएम नरेंद्र मोदी और नवीन पटनायक पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार चोर है और नवीन पटनायक रिमोट कंट्रोल हैं। उन्होंने कहा कि कि मोदी ने राफेल दिया, हम आपके खाते में पैसा देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा कि देश के किसानों को वह 17 रुपये देंगे। हमने कहा देश के हर गरीब को चाहे वो किसी भी प्रदेश में हो, कांग्रेस पार्टी गारंटी करके न्यूनतम आमदनी हिंदुस्तान के हर गरीब के बैंक खाते में डालकर दिखा देगी। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक जी और बीजेपी आपसे आपकी जमीन छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर गरीब को जैसे हमने मनरेगा में रोज़गार दिया वैसे ही हर गरीब के बैंक खाते में ‘मिनिमम इनकम’ देकर दिखा देंगे। झूठ का समय खत्म हो गया है।
दस दिन के अन्दर दुसरे दौरे पर पहुचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर आदिवासियों की जमीन छीनने का आरोप भी लगाया और कहा कि उनकी पार्टी जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करेगी। राज्य के पिछड़े इलाकों में शामिल भवानीपटना में एक रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार और ओडिशा में बीजद सरकार दलितों, आदिवासियों, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो दलितों की जमीनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। हम ओडिशा में और कहीं भी आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…