निलोफर बानो
देहरादून: कच्ची शराब मौत का सबब बन जाती है। इसका जीता जागता उदहारण देखने को मिला जब तेरहवी में खाने के साथ बाटी गई शराब मौत का सबब बन गई। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक गांव में कच्ची शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम को हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र में स्थित बल्लूपुर गांव में एक मृतक की तेरहवीं में कच्ची शराब परोसी गई। इसके बाद लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में से 11 बल्लूपुर तथा आसपास के गांवों के हैं। तीन की मौत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुई जो तेरहवीं में शराब पीने के बाद अपने घर वापस लौट गए थे।
शराब पीने के बाद कल रात से लोगों की तबीयत खराब होना शुरू हो गई थी और आज सुबह से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया। रुड़की के अस्पतालों में अब भी चालीस लोग उपचार के लिए भर्ती हैं। कुमार ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेरहवीं के दौरान करीब 30—32 लोगों ने शराब पी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…