फारुख हुसैन
जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। अमरीका ने भी इस खौफनाक आतंकी हमले की निंदा की है। आतंक के मुद्दे पर अमरीका ने भारत के साथ होने का दावा किया है। अमरीका ने कहा कि इस कायराना और डरावना आतंकी हमले ने अंदर तक हिला दिया है। वहीं पाकिस्तान ने अपनी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत की कार्रवाई से पहले ही पाकिस्तान ने सुरक्षा एजेंसियों और सेना को सतर्क कर दिया है। वहीं नेपाल सरकार ने भी पुलवामा आंतकी हमले की आलोचना की। नेपाल के प्रधानमंत्री ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।
पहले भी अमरीका आतंक के मुद्दे पर भारत के साथ खड़ा रहा
गौरतलब है कि आतंकवाद के खिलाफ अमरीका लगातार भारत के साथ खड़ा रहा है। 2008 में मुंबई आतंकी हमले के समय भी अमरीका ने आतंक के मुद्दे पर भारत का साथ दिया था।
जैश-ए-मुहम्मद का मुखिया है मसूद अजहर
सीआरपीएफ काफिले पर हमले के लिए जिम्मेदार लेने वाला जैश-ए-मुहम्मद पाकिस्तान का आतंकी संगठन है। सन 2000 में मसूद अज़हर ने इस आतंकी संगठन की स्थापना की थी। मसूद अजहर पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त का रहने वाला है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत से कश्मीर को अलग करना है। संगठन के मुखिया मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए भारतीय विमान का अपहरण किया गया था।
आज के आतंकवादी हमले में जो सैनिक भाई शहीद हुये हैं उनके नाम और कम्पनी इस प्रकार है
1. जयमाल सिंह- 76 बटालियन
2. नसीर अहमद- 76 बटालियन
3. सुखविंदर सिंह- 76 बटालियन
4. रोहिताश लांबा- 76 बटालियन
5. तिकल राज- 76 बटालियन
6. भागीरथ सिंह- 45 बटालियन
7. बीरेंद्र सिंह- 45 बटालियन
8. अवधेष कुमार यादव- 45 बटालियन
9. नितिन सिंह राठौर- 3 बटालियन
10. रतन कुमार ठाकुर- 45 बटालियन
11. सुरेंद्र यादव- 45 बटालियन
12. संजय कुमार सिंह- 176 बटालियन
13. रामवकील- 176 बटालियन
14. धरमचंद्रा- 176 बटालियन
15. बेलकर ठाका- 176 बटालियन
16. श्याम बाबू- 115 बटालियन
17. अजीत कुमार आजाद- 115 बटालियन
18. प्रदीप सिंह- 115 बटालियन
19. संजय राजपूत- 115 बटालियन
20. कौशल कुमार रावत- 115 बटालियन
21. जीत राम- 92 बटालियन
22. अमित कुमार- 92 बटालियन
23. विजय कुमार मौर्या- 92 बटालियन
24. कुलविंदर सिंह- 92 बटालियन
25. विजय सोरंग- 82 बटालियन
26. वसंत कुमार वीवी- 82 बटालियन
27. गुरु एच- 82 बटालियन
28. सुभम अनिरंग जी- 82 बटालियन
29. अमर कुमार- 75 बटालियन
30. अजय कुमार- 75 बटालियन
31. मनिंदर सिंह- 75 बटालियन
32. रमेश यादव- 61 बटालियन
33. परशाना कुमार साहू- 61 बटालियन
34. हेम राज मीना- 61 बटालियन
35. बबला शंत्रा- 35 बटालियन
36. अश्वनी कुमार कोची- 35 बटालियन
37. प्रदीप कुमार- 21 बटालियन
38. सुधीर कुमार बंशल- 21 बटालियन
39. रविंदर सिंह- 98 बटालियन
40. एम बाशुमातारे- 98 बटालियन
41. महेश कुमार- 118 बटालियन
42. एलएल गुलजार- 118 बटालियन
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…