Categories: National

कश्मीर के अलगाववादी 5 नेताओ की सुरक्षा लिया प्रशासन ने वापस

आदिल अहमद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मीरवाइज उमर फारूक समेत पांच अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है। यह जानकारी प्रशासन के एक अधिकारी ने दी। अधिकारियों ने बताया कि इन पांच नेताओं और अन्य अलगाववादियों को किसी भी चीज की आड़ में सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाएगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यह कदम पुलवामा आतंकी हमले के बाद उठाया है।

पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फारूक के अलावा इन नेताओं में शबीर शाह, हाशिम कुरैशी, बिलाल लोन और अब्दुल गनी भट हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts