आदिल अहमद
पुलवामा हमले में जहा एक तरफ देश में उबाल है और सभी पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे है वही दूसरी तरफ सरकार के तरफ से ऐसे कोई संकेत न मिलने से कही न कही उदासी भी है। इस बीच मंगलवार को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा हमले पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तानी सेना का ही बच्चा है और पाकिस्तानी सेना का इस हमले में पूरा-पूरा हाथ है।
सेना ने सोमवार के एनकाउंटर को लेकर कहा कि कल तीन आतंकवादी मारे गए थे। वहीं सेना ने कहा कि आतंकियों की भूमिका की जांच जारी रहेगी। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त प्रेस वार्ता की और इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने सौ घंटे के भीतर घाटी से जैश-ए-मोहम्मद का खात्मा कर दिया है। अगर, कोई भी जो बंदूक उठाएगा, वह मारा जाएगा। सुरक्षाबलों ने कहा कि हमारी सरेंडर पॉलिसी काफी बेहतर है, इसलिए यही सही रास्ता होगा, जिनके बच्चे रास्ता भटक गए हैं। अगर कोई सरेंडर नहीं करता है तो हम बंदूक उठाने वाले को मार देंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…