Categories: NationalPolitics

भारतीय वायुसेना के पायलटों को सैल्यूट करता हूं – राहुल गांधी

आदिल अहमद

नई दिल्ली: पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना की ओर से नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी कैंपों पर किए गए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई कैंप तबाह हो गए। भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन का हर कोई स्वागत कर रहा है। एलओसी के पार जाकर भारतीय वायुसेना ने जो बड़ी कार्रवाई की है, उस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी बयान आया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इंडियन एयरफोर्स के पायलटों को सलाम किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सैल्यूट करता हूं। दरअसल, इंडियन एयर फोर्स के मिराज विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी कैम्पों पर 1,000 किलोग्राम के बम गिराए और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया गया।
सूत्रों की मानें तो तड़के 3 बजे चलाए गए भारतीय वायुसेना के इस बड़े ऑपरेशन में एयरफोर्स के 12 मिराज फाइटर प्लेन शामिल थे। वायुसेना के इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी कैंप ध्वस्त हो गए और वायुसेना ने जैश के कंट्रोल रूम को पूरी तरह तबाह कर दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर किसी ऑपरेशन को अंजाम दिया है। यहां तक कि कारगिल युद्ध के दौरान भी एयरफोर्स ने एलओसी पार नहीं की थी।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts