आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के पायलट की पाकिस्तान के कब्जे में होने की पुष्टि के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिन में दूसरी बार हाइलेवल मीटिंग बुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर बुलाई गई इस बैठक में तीनों सेना के प्रमुख और राष्टीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मौजूद हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह भी हाइलेवल बैठक बुलाई थी।
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे पाकिस्तान की हिरासत से पायलट की ‘तत्काल और सुरक्षित वापसी’ की उम्मीद है। बुधवार शाम विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान यह सुरक्षित करे कि सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक बैठक चल रही थी। आशा प्रतीत हो रही है कि इस बैठक में आगे की रणनीति पर विचार होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…