अंजनी राय
डेस्क/ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान लगातार भारत को तोड़ने की कोशिश करता रहा है लेकिन हमारे जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा, दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर को हमसे अलग नहीं कर सकती है।
राजनाथ सिंह ने बुधवार को राज्य के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा हमारे जवानों ने कैसे करिश्माई काम किया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, भारत को तोड़ने की नापाक कोशिश करता रहा है। उस पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हमारे जवानों ने उनकी (पाकिस्तान की) धरती पर जाकर वहां जो आतंकवादी ठिकाने चलाए जा रहे थे उन्हें ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा में जो कुछ भी हुआ है उसे लेकर हमारे प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि हम अपने जवानों के बलिदानों को किसी भी सूरत में व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमारे एयर फोर्स के जवानों ने जो शौर्य का काम किया है, उसे आपने बहुत जल्द देख लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…