प्रदीप चौधरी
काठमांडू : नेपाल के पर्यटन मंत्री की एक हेलीकाफ्टर दुर्घटना में मौत की खबर आ रही है। खबर के मुताबिक नेपाल में हुवे एक हेलिकॉप्टर हादसे में वहां के पर्यटन मंत्री रबींद्र अधिकारी सहित 7 लोगों की मौत हो गई है। काठमांडू पोस्ट ने नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक सर्बेंद्र खनाल के हवाले से बताया कि एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर में रबिंद्र अधिकारी और प्रतिष्ठित नागर विमानन और अतिथ्य उद्यमी आंग त्सरिंग शेरपा तथा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी सहायक युवराज दहल सवार थे। हेलीकॉप्टर में दो अन्य यात्रियों में नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण के उप महानिदेशक बिरेंद्र प्रसाद श्रेष्ठता तथा अर्जुन कुमार शामिल हैं।
हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रभाकर केसी उड़ा रहे थे। शेरपा येती एयरलाइंस के प्रबंध निदेशक हैं और एयर डायनेस्टी के अध्यक्ष हैं। अखबार ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर आने के थोड़े समय बाद, पाथिभारा इलाके के निवासियों ने पुलिस को सूचित किया कि दुर्घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…