आफताब फारुकी
नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद भारत के सख़्त तेवर को देखते हुए सउदी प्रिंस ने अपनी पाकिस्तान यात्रा को एक दिन के लिए कम कर दिया है.सूत्रों के मुताबिक प्रिंस के साथ पाकिस्तान आने वाला सउदी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने भी अपना दौरा रद्द कर दिया है.जाहिर है ऐसे में पाकिस्तान को सउदी से 14 बिलियन यूएस डॉलर की प्रस्तावित मदद भी अटक गई है. इस बीच चौतरफ़ा दबाब के बीच पाकिस्तान की झल्लाहट साफ़ दिखाई दे रही है.
पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में उप-उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और उनसे पुलवामा आतंकी हमले पर लग रहे आरपों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई.पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ़ से भी जबरदस्त फटकार लगी है.पाकिस्तान ने इस मामले में अमेरिका के चार्ज डे अफेयर्स पॉल जोन्स को तलब कर कहा कि पुलवामा हमले के लिए उसे कैसे ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है।लेकिन जैश और लश्कर के सरगनाओं को पाक में मिल रही खुली छूट पाकिस्तान की हर झूठ को बेनकाम कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…