आफताब फारुकी
नई दिल्ली: अभी जंग जैसे माहोल ही बने थे कि पडोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मिमयाना शुरू कर दिया है। इमरान खान ने भारत के आगे बातचीत का प्रस्ताव रख कहा है कि अगर जंग हुई तो वह किसी के नियंत्रण में नही रहेगी।
बताते चले कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की सरजमीं में घुसकर जैश के आंतकियों के कैंप को तबाह कर दिया और करीब 300 आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से आज बुधवार को एलओसी पर नापाक गतिविधियां देखी गईं। इसके बाद एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से बातचीत की बात कही है।
इमरान खान ने कहा है कि हम पुलवामा पर बात करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था और अब भी कह रहे हैं कि आप हमें सुबूत दें हम उस पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए भी यह सही नहीं कि हमारी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए हो। उन्होंने कहा कि जंग हुई तो यह किसी के काबू में नहीं करेगी।
ज्ञातव्य हो कि इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थें। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्तान से ‘मोस्ट फेवरेट नेशन’ दर्जा वापस ले लिया था। इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थें। 26 फरवरी की रात में वायु सेना ने अपने असैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को ध्वस्त कर दिया था। भारत के इस कार्रवाई को पूरी दुनिया ने समर्थन किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…