तारिक खान
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में आने की अनुमति न मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज उग्र हो गए। सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा पर तोडफ़ोड़ व पथराव किया। पथराव में सीओ के घायल होने के बाद पुलिस के लाठीचार्ज में सांसद धर्मेंद्र यादव भी चोटिल हो गए। उनको निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में जाने की तैयारी में लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह पहुंचे अखिलेश यादव को रोक दिया गया। अखिलेश ने ट्वीट किया है कि ‘बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्रसंघ कार्यक्रम में जाने से रोकने का एकमात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।’
इविवि प्रशासन ने अखिलेश के आने पर लगाई थी रोक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में आज सुबह दस बजे से वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ था। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए रोक लगा दी थी। किसी राजनीतिक व्यक्ति को प्रवेश न दिए जाने के लिए विवि प्रशासन ने पुुलिस प्रशासन को पत्र भेजा था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अखिलेश का प्रवेश रोकने के लिए इंतजाम कर लिए थे। इस बीच विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने अखिलेश के निजी सचिव को पत्र भेजकर कार्यक्रम में उनके प्रवेश की पाबंदी की सूचना दी थी। इसके बाद अखिलेश ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि प्रशासन उन्हें छात्रों से मिलने से नहीं रोक सकता। वह लखनऊ से प्रयागराज के लिए आने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें रोक दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…