तारिक खान
प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 फरवरी को प्रयागराज आ रहे हैं। वह प्राइवेट वायुयान से लखनऊ से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेगे। अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पश्चात पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही वह बाघंबरी गद्दी मठ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंंत नरेंद्र गिरि से भी मुलाकात करेंगे।
बमरौली एयरपोर्ट पर निजी वायुयान से सुबह 11.45 बजे पहुंचेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 फरवरी को सुबह 11.45 बजे प्राइवेट वायुयान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान करने के पश्चात दोपहर में 12.30 बजे सपा की प्रदेश प्रवक्ता ऋचा सिंह के घर गोविंदपुर जाएंगे। महानगर मीडिया प्रभारी सै. अस्करी ने बताया कि अखिलेश वहां से दोपहर एक बजे जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय जाएंगे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2.15 बजे वहां से बाघंबरी गद्दी मठ के लिए रवाना होंगे। वहां पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से भेंट करके उनका आशीर्वाद लेंगे। वहां से बमरौली एयरपोर्ट लौट जाएंगे। शाम को 4.15 बजे उनका वायुयान लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा।
सांसद व पूर्व मंत्री ने जाना घायल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाल
गुरुवार को पूर्व मंत्री आरके चौधरी और फूलपुर के सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने लाठीचार्ज में घायल हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सचान अस्पताल में भर्ती जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, पार्वती अस्पताल में भर्ती प्रदेश प्रवक्ता ऋचा सिंह, राघवेंद्र यादव, अजीत उर्फ विधायक तथा आदर्श हास्पिटल में भर्ती छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, नेहा यादव से मिलने पहुंचे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…